Loading...

हिमाचल में अब विद्यार्थियों को उत्तर की एक लाइन लिखने पर भी मिलेंगे अंक

Ankita • 14 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड सत्र 2024-25 में उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन में स्टेप वाइज मार्किंग सिस्टम लागू की योजना बना रहा है। विद्यार्थियों को परीक्षा में पूछे गए प्रश्न का जितना भी उतर आता है, अगर वह उसे भी लिख देंगे तो उन्हें लिखी लाइनों के हिसाब से अंक मिल जाएंगे।

शिक्षा बोर्ड के कदम से परीक्षार्थियों की पास प्रतिशतता में भी बढ़ोतरी होगी, वहीं इसका विद्यार्थियों को भी लाभ होगा। जानकारी के मुताबिक, स्टेप वाइज मार्किंग सिस्टम लागू होने से परीक्षार्थियों को खासा लाभ होगा और वे हर पूछे गए प्रश्न का उत्तर उतना जरूर लिखेंगे, जितना उन्हें आता होगा।

बता दें स्टेप वाइज मार्किंग सिस्टम शुरू होने से विद्यार्थियों को यह फायदा होगा कि वह सवाल पूरा नहीं छोड़ेंगे। पहले होता था कि विद्यार्थी आधा स्टेप आते हुए भी सवाल छोड़ देते थे, लेकिन अब विद्यार्थी कम से कम उतने स्टेप जरूर हल करेंगे, जितने उन्हें आते हैं।