Loading...

हिमाचल में अब शिक्षक नहीं करेंगे गैर शिक्षण कार्य, सरकार ने किया ऐलान

Ankita • 15 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में अब शिक्षक गैर शिक्षण कार्य नहीं करेंगे। प्रदेश सरकार ने यह ऐलान किया है। शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने प्रारंभिक और उच्च शिक्षा निदेशक सहित समग्र शिक्षा अभियान के परियोजना निदेशालय को इस बाबत निर्देश जारी किए हैं।

बता दें शिक्षकों की निदेशालय या सचिवालय में डाक लेकर जाने की ड्यूटी पर भी रोक लगा दी गई है। शिक्षकों को ऐसे कामों में लगा उनका समय बर्बाद किया जा रहा है। इससे बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होती है।

अधिक आवश्यक होने पर प्रिंसिपल या हेडमास्टर को लिखित में आदेश निकालकर शिक्षकों को भेजने के लिए कहा है। अधिकारियों को वेबसाइट से जानकारी लेने के निर्देश देते हुए शिक्षकों को डाटा के साथ बुलाने पर भी रोक लगा दी है। निर्देशों में साफ कहा है कि शिक्षकों से किसी भी तरह की अनावश्यक जानकारियां मांगने के लिए पत्र जारी न किया जाए।