Loading...

हिमाचल में अब सरकार की सलाह पर होगी कुलपतियों की नियुक्ति

Ankita • 7 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में अब राज्य सरकार की सलाह पर ही विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की नियुक्ति की जाएगी। बता दें हिमाचल के कृषि और बागवानी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की नियुक्तियाें के संशोधन विधेयक पर राजभवन और राज्य सरकार के बीच गतिरोध खत्म हो गया है।

संशोधन के अनुसार राज्य सरकार के प्रतिनिधि को इस कमेटी का हिस्सा बनाए जाने में कोई हर्ज नहीं है, मगर वे कृषि और बागवानी की पृष्ठभूमि का होना चाहिए और कुलपति के स्तर का होना चाहिए।

अब तक हिमाचल प्रदेश कृषि, औद्यागिकी और वानिकी विश्वविद्यालय अधिनियम 1986 राज्य के दो विश्वविद्यालयों पर लागू है। यह चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर और डाॅ. यशवंत सिंह परमार उद्यानिकी और वानिकी विश्वविद्यालय सोलन शामिल हैं।