हिमाचल में अब सेब की पैकिंग के लिए यूनिवर्सल कार्टन का होगा इस्तेमाल
यूनिवर्सल कार्टन में प्रति पेटी इतने किलो सेब की होगी पैकिंग……
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में अब सेब सीजन में पैकेजिंग के लिए यूनिवर्सल कार्टन अनिवार्य होगा। कृषि विभाग द्वारा इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। बता दें प्रदेश में कई बागवान तथा बागवानी संघ सेब की पैकेजिंग के लिए यूनिवर्सल कार्टन लागू करने की मांग कर रहे हैं।
बीते कल मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बजट में 2024 के सेब सीजन से यूनिवर्सल कार्टन का इस्तेमाल शुरू करने की घोषणा की थी। जानकारी के मुताबिक, यूनिवर्सल कार्टन में प्रति पेटी 20 किलो सेब की पैकिंग होगी।
बता दें सेब की पैकिंग के लिए यूनिवर्सल कार्टन को अनिवार्य तौर पर लागू करने के लिए प्रदेश सरकार ने दिसंबर 2023 में कमेटी गठित की है। अब टेलिस्कोपिक कार्टन का न तो उत्पादन होगा न ही इसका इस्तेमाल करने की इजाजत होगी।