Loading...

हिमाचल में अभी भी इतनी सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए बंद….

Ankita 6 Feb 2024 Edited 6 Feb 1 min read

398 बिजली ट्रांसफार्मर ठप, 38 जलापूर्ति स्कीमें भी बाधित

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में आज मौसम साफ बना हुआ है। धुप खिलने से लोगों को राहत की साँस मिल रही है। परन्तु एक तरफ भारी बर्फ़बारी से जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बर्फ़बारी होने से प्रदेश में सैंकड़ो सड़के वाहनों की आवाजाही के लिए बंद पड़ी हुई है। जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम खुलते ही लोक निर्माण विभाग की मशीनरी सुबह से बर्फबारी हटाने में जुट गई है। इसके साथ ही विद्युत् विभाग भी अपना कार्य तेजी से कर रहा है। राज्य में मंगलवार सुबह 10:00 बजे तक चार नेशनल हाईवे व 473 सड़कें यातायात के लिए बंद थीं।

इसके अलावा 398 बिजली ट्रांसफार्मर ठप होने से कई क्षेत्रों में ब्लैकआउट चल रहा है। 38 जलापूर्ति स्कीमें भी बाधित चल रही हैं। सबसे ज्यादा 134 सड़कें शिमला जिले में बंद पड़ी हैं। मंडी 46, लाहौल-स्पीति 153, कुल्लू 68 और चंबा में 61 सड़कें ठप हैं।