Loading...

हिमाचल में अभी भी 254 सड़कें यातायात के लिए बंद, 80 बिजली ट्रांसफार्मर ठप

Ankita • 8 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बर्फ़बारी से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बर्फबारी से जहां सड़के अवरुद्ध हो गई हैं, वहीं कई जगह बिजली ट्रांसफार्मर भी ठप हैं, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

जानकारी के मुताबिक, राज्य में गुरुवार सुबह 10:00 बजे तक तीन नेशनल हाईवे और 254 सड़कें यातायात के लिए बंद रहीं। इसके अलावा 80 बिजली ट्रांसफार्मर ठप होने से कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित है। राज्य में 22 पेयजल आपूर्ति योजनाएं भी बाधित चल रही हैं।

बीते दिनों हुई बर्फबारी से शिमला जिले में अभी भी 26 सड़कें बंद हैं। वहीं, लाहौल-स्पीति में 125, मंडी 24, कुल्लू 41 और चंबा में 37 सड़कें बाधित हैं। हालाँकि लोक निर्माण विभाग द्वारा मार्ग बहाल किए जा रहे है। बिजली आपूर्ति बहाल करने को बोर्ड के कर्मचारी और अधिकारी फील्ड में डटे हुए हैं।