हिमाचल में आईटीआई को अभी तक इतनी हजार सीटों पर नहीं मिले अभ्यर्थी……..
खाली सीटों को भरने के लिए अब इस दिन से शुरू होगी स्पॉट काउंसलिंग……
HNN/ धर्मशाला
हिमाचल प्रदेश की सरकारी और निजी आईटीआई में पहले और दूसरे चरण की काउंसलिंग के बाद सरकारी संस्थानों में 5,437 और निजी संस्थानों में 7,028 सीटें खाली रह गईं। सीटों को भरने के लिए तकनीकी शिक्षा विभाग ने अब चार से आठ सितंबर तक स्पॉट काउंसलिंग करवाने का फैसला लिया है।
चार सितंबर को 10वीं कक्षा में 70 फीसदी से अधिक अंक लेने वाले अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं। वहीं, पांच सितंबर को 55 से 70, छह को 55 प्रतिशत से अधिक और आठ सितंबर को दसवीं पास अभ्यर्थी स्पॉट काउंसलिंग के लिए पात्र होंगे।
हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा, व्यवसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण के तहत 292 निजी और सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में अलग-अलग ट्रेड की करीब 29 हजार सीटों को भरने के लिए जून-जुलाई में आवेदन मांगे थे। लेकिन हिमाचल को अभी तक साढ़े 12 हजार सीटों पर अभ्यर्थी नहीं मिले हैं। विभाग की ओर से जुलाई-अगस्त में काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की गई थी।