हिमाचल में आगामी कुछ दिनों तक मौसम रहेगा साफ, खिलेगी धुप
हिमाचल में नवंबर में रिकॉर्ड गर्माहट, कल्पा 40 साल बाद सबसे गर्म
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में दिन के समय चटकती धूप खिली हुई है। धूप खिलने से तापमान में भी कुछ बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके साथ ही ठंड से भी लोगों ने राहत की सांस ली है।
उधर, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के सभी भागों में 16 फरवरी तक मौसम शुष्क बना रहने का पूर्वानुमान है। बता दें कि इन दिनों पहाड़ों पर बर्फ की मोटी चादर बिछी हुई है। जिससे सुबह-शाम शीतलहर जारी है।
बीते दिनों पहाड़ों पर भारी बर्फबारी हुई है जिससे तापमान में भी गिरावट आई है। प्रदेश के लोगों को कड़कड़ाती ठंड का सामना करना पड़ रहा है। अब आगामी कुछ दिनों तक धूप खिलने और तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों को भी ठंड से राहत मिलेगी।