Loading...

हिमाचल में आग की भेंट चढ़ी 7 दुकानें, करीब 40 लाख का हुआ नुक्सान

Ankita • 21 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के ढालपुर चौक में भीषण अग्निकांड का मामला सामने आया है। जहाँ तीन सब्जी की दुकानें, एक न्यूज एजेंसी सहित सात दुकानें आग की भेंट चढ़ गई। हालाँकि आग किन कारणों से लगी थी इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।

वहीं इस अग्निकांड में 40 लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है। जानकारी के मुताबिक, ढालपुर चौक में दुकानों में अचानक ही चिंगारी सुलग गई। इस दौरान तीन गैस सिलिंडर के ब्लास्ट होने से आग ज्यादा फैल गई।

सूचना मिलने ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। विभाग को आग पर काबू पाने में करीब दो घंटे समय लगा। एक सिलिंडर को दमकल विभाग ने सुरक्षित बाहर निकाला। हालाँकि गनीमत यह रही कि हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है।