हिमाचल में आज और कल बारिश-अंधड़ का अलर्ट जारी, गर्मी से मिलेगी राहत
हिमाचल में शीतलहर तेज, रोहतांग सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी
HNN/ शिमला
राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई हिस्सों में बुधवार को येलो अलर्ट जारी होने के साथ ही बारिश और ओलावृष्टि हुई है। कई भागों में आंधी-तूफान चला। लाहौल-स्पीति और चंबा की चोटियों पर बर्फबारी हुई। इस दौरान प्रदेश के लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली।
हालांकि बारिश के बाद मैदानी जिलों में उमस बढ़ गई है। बारिश से किसानों के चेहरे जहां खिल उठे हैं। वहीं कई जगह ओलावृष्टि से सेब और अन्य नकदी फसलों को नुकसान हुआ है।
उधर, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार गुरुवार व शुक्रवार को भी एक-दो स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ने और 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं, आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में 8 जून से मौसम बदलेगा और सभी जगहों पर मौसम साफ व शुष्क बना रहेगा।