Loading...

हिमाचल में आज धुंध का येलो अलर्ट जारी, कल बारिश-बर्फबारी के आसार

Ankita • 8 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश मैदानी इलाकों में धुंध और कोहरे के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग केंद्र शिमला के अनुसार आज धुंध का येलो अलर्ट जारी हुआ है। बता दें कोहरे का असर यातायात संचालन पर भी पड़ रहा है।

सुबह कोहरे की वजह से सड़कों पर वाहनों की गति भी कम रही। चालकों को अपने वाहनों की लाइट जलाकर चलना पड़ रहा है। हालांकि दिन के समय धूप खिलने से लोगों को काफी राहत की सांस मिल रही है।

वहीं मंगलवार को प्रदेश भर में और बुधवार को मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। बर्फबारी और बारिश न होने से गेहूं, मटर और सेब की फसल को नुकसान हो रहा है। 11 और 12 जनवरी को मौसम फिर साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी।