हिमाचल में आज बारिश का येलो और अगले तीन दिनों का ऑरेंज अलर्ट जारी….
HNN/ शिमला
हिमाचल में बारिश का दौर अभी थमने का नाम नहीं लेगा। प्रदेश में बारिश अभी और तबाही मचा सकती है। हिमाचल में हुई भयंकर बारिश की वजह से कई लोगों की जान चली गई है। इसके अलावा कई मकान ध्वस्त हो चुके है, जिससे लोग अपने घरों से बेघर हो गए है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने सोमवार का येलो अलर्ट जारी किया है।
22 से 24 अगस्त तक भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। कुछ क्षेत्रों में बाढ़ आने और भूस्खलन की भी चेतावनी जारी हुई है।वहीं भारी बारिश की संभावना को देखते हुए पर्यटकों और लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। प्रशासन ने सभी लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी है। इसके साथ ही चेतावनी जारी करते हुए लोगों से अनावश्यक यात्रा न करने की अपील भी की है।
