Loading...

हिमाचल में आज भारी बारिश-बर्फबारी का रेड अलर्ट जारी

Ankita • 2 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी किए गए ऑरेंज अलर्ट के बीच आज मौसम ने करवट बदल ली है। प्रदेश में निचले इलाकों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ़बारी हो रही है।

बारिश-बर्फ़बारी होने से प्रदेश के लोगों को एक बार फिर कड़कड़ाती ठंड का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को अपने घरों में दुबकने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

बता दें रोहतांग, लाहौल-स्पीति, अटल टनल के आसपास, चंबा के पांगी-भरमौर, किन्नौर में बर्फबारी हुई है, जबकि कांगड़ा, शिमला, सोलन, चंबा समेत कई इलाकों में बारिश हो रही है।

वहीं मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार के लिए बारिश और भारी बर्फबारी का रेड अलर्ट जारी किया है। इसको देखते हुए दो मार्च को कुल्लू के शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे, लेकिन वार्षिक परीक्षाएं जारी रहेगी।