HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में आज से मौसम बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग शिमला ने आज प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है। हिमालय के आसपास पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है, जिसके प्रभाव से प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो रहा है।
मौसम विभाग केंद्र शिमला ने हिमाचल प्रदेश में आज और कल बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है। जिससे प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कमी आएगी और प्रदेश के अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
प्रदेश में निचली और मध्य पहाड़ियों पर बारिश और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। बता दें शिमला, कुल्लू, चम्बा, किन्नौर, लाहौल-स्पीति व सिरमौर के उच्च पर्वतीय इलाकों में बर्फ़बारी होने के आसार हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group