Loading...

हिमाचल में आज से बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट

Ankita • 9 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह से ही बादल छाए हैं। येलो अलर्ट के बीच बीते दिन प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि के बाद आज भी मौसम खराब बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार से फिर मौसम में बदलाव का पूर्वानुमान है।

मौसम केंद्र ने 13 मई तक प्रदेशभर में मौसम खराब बने रहने के आसार जताएं हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते प्रदेश का मौसम बदलाव आने की संभावना है। बता दें कि बीते बुधवार को जिला सिरमौर के मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी गरज के साथ बारिश हुई। वहीं जिला कुल्लू के कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हुई।

इससे तापमान में भी थोड़ी गिरावट दर्ज हुई है। प्रदेश में लगातार मौसम खराबी से किसानों की चिंता काफी बढ़ रही है। इस समय कई जगह गेहूं की कटाई का कार्य चल रहा है तो कहीं थ्रेसिंग का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। लहसुन की खोदाई में भी किसान जुटे हैं।