हिमाचल में आज से बिगड़ेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में आज से मौसम अपना मिजाज़ बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 26 अप्रैल की देर शाम से 30 अप्रैल तक राज्य में बारिश-बर्फ़बारी के आसार है।
26 से 28 अप्रैल तक राज्य के मैदानी, निचली पहाड़ियों और मध्य पहाड़ी जिलों में कुछ स्थानों पर अंधड़ चलने के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं शिमला, सोलन, कुल्लू, सिरमौर, चंबा, कांगड़ा, बिलासपुर और मंडी जिले में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है।
इसी तरह 27 से 29 अप्रैल के दौरान कांगड़ा, चंबा, बिलासपुर, हमीरपुर, कुल्लू और मंडी में भारी बारिश के आसार हैं। 27 अप्रैल को इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बता दें पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने के आसार हैं।