Loading...

हिमाचल में आरोपियों ने घर में घुसकर मां-बेटे से की मारपीट, केस दर्ज

Ankita • 25 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के पुलिस थाना गगरेट के तहत आते ब्रह्मपुर गांव में कुछ लोगों द्वारा घर में घुसकर मां-बेटे से मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोपियों के खिलाफ इस बाबत मनीष कुमार निवासी गांव ब्रह्मपुर वार्ड-5 तहसील घनारी जिला ऊना ने पुलिस थाना में शिकायत दी है।

शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित ने बताया कि उसका पड़ोसी मुकेश कुमार हर रोज उनके साथ गाली-गलौज करता था। पीड़ित ने बताया कि आरोपी से तंग आकर उसकी माँ ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई।

शिकायत के बारे में जैसे ही आरोपी को पता चला तो वह अपने साला, भतीजा और एक अन्य व्यक्ति के साथ उनके घर पहुंचा और गाली-गलौज के साथ उसके और उसकी माँ के साथ मारपीट भी की। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग गए थे। डीएसपी डॉ. वसुधा सूद ने खबर की पुष्टि की है।