Loading...

हिमाचल में इतने जनवरी से शुरू हो सकता है विधानसभा का शीतकालीन सत्र, कैबिनेट गठन…

PRIYANKA THAKUR • 30 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN / शिमला

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र जो 22 से 24 दिसंबर के बीच तय हुआ था, वह सीएम के पॉजिटिव आने के बाद रद्द कर दिया गया था। ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे हैं कि यह सत्र 4 से 6 जनवरी के बीच तपोवन में हो सकता है। हालांकि अभी शीतकालीन सत्र को लेकर सरकार और विधानसभा सचिवालय के बीच मंत्रणा चली हुई है।

जानकारी के अनुसार विधानसभा के शीत सत्र के बाद ही कैबिनेट का गठन होगा। ऐसे में माना जा रहा है कि यह गठन 7 जनवरी के बाद हो सकता है। पहली कैबिनेट बैठक में सुक्खू सरकार को प्रदेश में ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने के बारे में भी निर्णय लेना है। ऐसे में स्वाभाविक रूप से मंत्रिमंडल की पहली बैठक भी जनवरी के दूसरे सप्ताह ही हो सकती है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कोविड पॉजिटिव आने के चलते शीतकालीन सत्र आगे के लिए टालना पड़ा था। 3 जनवरी को सरकार धर्मशाला में धन्यवाद रैली करने की तैयारी में है। इसी दिन विधायकों की बैठक भी होगी।