Loading...

हिमाचल में इस जिले के स्कूल पर बिजली चोरी के आरोप में लगाया 51 हजार जुर्माना….

Ankita • 29 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश में बिजली चोरी करने के मामले लगातर बढ़ते ही जा रहे है। पहले तो घरों में ही बिजली चोरी हुआ करती थी परन्तु अब स्कूलों में भी बिजली चोरी करनी शुरू कर दी गई है।

मामला कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी उपमंडल के एक निजी स्कूल का है, जहां राज्य विद्युत बोर्ड द्वारा बिजली चोरी करने के आरोप में हज़ारो रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

जानकरी के मुताबिक, बिजली बोर्ड को शिकायत मिली थी कि ज्वालामुखी उपमंडल के एक निजी स्कूल द्वारा बिजली चोरी जा रही है। शिकायत मिलते ही विद्युत बोर्ड की टीम ने स्कूल में दबिश दी।

जिसके बाद वहां जाने पर बिजली चोरी की शिकायत सही पाई गई। बोर्ड द्वारा स्कूल पर 51 हजार जुर्माना लगाया गया है। अधिशाषी अभियंता ज्वालामुखी कर्णवीर सिंह पटियाल ने इसकी पुष्टि की है।