हिमाचल में इस दिन तक मौसम रहेगा साफ, बारिश-बर्फबारी के आसार नहीं
हिमाचल प्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ा, मनाली-लेह और ग्रांफू-काजा सड़क पर पानी जमने से वाहन चालकों को सतर्कता की अपील
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में आगामी दिनों के दौरान मौसम के साफ बना रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में धूप खिली रहेगी जिससे तापमान में भी कुछ बढ़ोतरी हो सकती है। धूप खिलने और तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों को भी ठंड से राहत मिलेगी।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से 13 फरवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। इस दौरान धूप खिलने से अधिकतम तापमान में और अधिक बढ़ोतरी होने के आसार हैं। बता दें कि इन दिनों पहाड़ों पर बर्फ की मोटी चादर बिछी हुई है। जिससे सुबह-शाम शीतलहर जारी है।
बीते दिनों पहाड़ों पर भारी बर्फबारी हुई है जिससे तापमान में भी गिरावट आई है। प्रदेश के लोगों को कड़कड़ाती ठंड का सामना करना पड़ रहा है। वहीं आगामी दिनों के दौरान मौसम के साफ रहने से लोगों को राहत मिलने के आसार हैं।