हिमाचल में इस दिन तक रहेगा मौसम खराब, कल अंधड़ व बिजली चमकने का येलो अलर्ट
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश के ऊपरी क्षेत्रों में भारी बर्फ़बारी का दौर जारी है। वहीं, राजधानी शिमला में आज धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए हुए हैं। लोगों को कड़कड़ाती ठंड का सामना करना पड़ रहा है।
बता दें फिर मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी हुआ है। अब फिर मौसम बदलने से ऊपरी क्षेत्रों के लोगों को अपने घरों में दुबकने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार आज 20 फरवरी के लिए ऑरेंज अलर्ट और 21 के लिए अंधड़ व बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। इसके साथ 22 फरवरी को भी प्रदेश में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में 24 फरवरी तक मौसम खराब रहने की संभावना है।