Loading...

हिमाचल में इस दिन फिर करवट लेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार

Ankita • 22 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से मौसम करवट लेगा। इस दौरान प्रदेश की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी तो कुछ भागों में बारिश के आसार है। 24 फरवरी की रात से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ राज्य में सक्रिय होने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 26 व 27 फरवरी को कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई हैं। राहत की बात यह है कि अब भारी बारिश-बर्फबारी को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं हुआ है।

यदि मौसम बिगड़ता है तो तापमान में काफी गिरावट आएगी। इससे ठंड में और अधिक बढ़ोतरी हो सकती है। कड़कड़ाती ठंड के चलते तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। आज भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में धुप खिली हुई है जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली है।