Loading...

हिमाचल में इस दिन से पड़ेगी प्री मानसून की बौछारें, गर्मी से मिलेगी राहत…

Ankita • 16 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में जून के अंत तक मानसून के प्रवेश करने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 18 जून से प्री मानसून की बौछारें पड़ सकती है। इस दौरान लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में 18 से 21 जून तक बारिश के आसार हैं। बता दें मैदानी राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत लेने के लिए सैलानी पहाड़ों का रुख कर रहे हैं।

राजधानी शिमला, मनाली, डलहौजी, कसौली और धर्मशाला के अधिकांश होटलों में इन दिनों सैलानियों की ऑक्यूपेंसी फुल चल रही है। अब यदि मौसम बिगड़ता है तो लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।