Loading...

हिमाचल में इस दिन से बदलेगा मौसम, बारिश और अंधड़ का येलो अलर्ट

Ankita • 28 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में मौसम करवट ले सकता है। इस दौरान प्रदेश के लोगों को गर्मी से भी राहत मिल सकती है। बता दें माैसम विभाग के अनुसार राज्य में 30 मई से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है।

इसके प्रभाव से राज्य के मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर 30 मई से 3 जून तक बारिश हो सकती है। इस दाैरान कई स्थानों पर अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है। 1 जून को कुछ मैदानी क्षेत्रों में भी बारिश के आसार हैं। बता दें कि हिमाचल प्रदेश के मैदानी व कम ऊंचाई में क्षेत्रों में गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है।

मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम के साथ-साथ न्यूनतम तापमान भी तेजी से बढ़ रहा है। बिलासपुर, ऊना और हमीरपुर लू चलने से लोगों का दिन के समय घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। अब यदि मौसम बिगड़ता है तो लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।