Loading...

हिमाचल में इस माह रहेगा मौसम शुष्क, बारिश और बर्फबारी के आसार बहुत कम

Ankita • 9 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में इस महीने बारिश और बर्फ़बारी होना ना के बराबर है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि इस वर्ष प्रदेश में 2007 की जनवरी जैसे हालात बन रहे हैं। उनका कहना है कि जनवरी में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना बहुत कम है।

राज्य में इस पुरे माह मौसम शुष्क बना रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार उत्तरी ध्रुव और भूमध्य सागरीय क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बनने से पश्चिमी विक्षोभ कमजोर हो गया है।

किन्नौर, लाहौल-स्पीति, चंबा, कुल्लू और शिमला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी के आसार हैं। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, कांगड़ा, हमीरपुर सहित सोलन, सिरमौर और मंडी के कई क्षेत्रों में कोहरा पड़ना जारी रहेगा।