लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल में ईवीएम पर कड़ा पहरा: 2600 जवान तैनात, 8 से 10 करोड़ का….

SAPNA THAKUR | 14 नवंबर 2022 at 1:46 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में ईवीएम मशीनों पर जवानों का कड़ा पहरा बिठाया गया है। प्रदेश के सभी जिलों में जितने भी स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं वहां पर ईवीएम मशीनों को सील करते हुए केंद्रीय सुरक्षा बल, आईआरबीएन और हिमाचल पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। इतना ही नहीं सीसीटीवी कैमरों की मदद से भी हर छोटी-बड़ी गतिविधियों पर पैनी नजर बनाई जा रही है।

बता दें कि 12 नवंबर को मतदान खत्म होने के बाद सभी ईवीएम मशीनों को अलग-अलग क्षेत्रों में बनाए गए स्ट्रांग रूम तक पहुंचाया गया जहां पर उन्हें सील कर दिया गया है। ईवीएम मशीनों के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ ना हो इसके लिए यहां पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। केंद्रीय सुरक्षा बलों की 26 कंपनियों के जवान ईवीएम की सुरक्षा में तैनात किए गए हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

एक कंपनी में करीब 100 जवान हैं, ईवीएम की सुरक्षा में प्रदेशभर में करीब 2600 केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। ईवीएम की सुरक्षा के लिए ट्रिप्पल लेयर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जिसमें पहले सुरक्षा घेरे में केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों को तैनात किया गया है। वहीं दूसरा सुरक्षा घेरा आईआरबीएन और तीसरे सुरक्षा घेरे में हिमाचल पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है।

यही नहीं ईवीएम की सुरक्षा में हथियार बंद जवान तैनात किए गए हैं। उधर, ईवीएम की सुरक्षा में निर्वाचन विभाग को अच्छी खासी रकम भी खर्च करनी पड़ेगी। बता दें कि 25 दिन तक स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम की सुरक्षा के लिए 8 से 10 करोड़ का खर्चा आएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]