लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल में एक साथ 3 मकान चढ़े आग की भेंट, 20 कमरे जलकर हुए राख

Ankita | 31 अक्तूबर 2023 at 8:26 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ चंबा

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी में एक भीषण अग्निकांड का मामला सामने आया है। बता दें पांगी क्षेत्र में तीन मकान आग की भेंट चढ़ गए। इसमें 20 कमरे जलकर राख हो चुके है। मकान लकड़ी, मिट्टी और सीमेंट से निर्मित थे। इनकी छतों पर मिट्टी डाली गई है।

तीनों मकानों के भीतर रखा राशन, कपड़े और अन्य सामान जलकर राख हो गया है। प्रभावितों की पहचान योग राज पुत्र भानी चंद, केहर सिंह पुत्र भानी चंद और लुद्र सिंह पुत्र बीर सिंह निवासी शौर के रूप में हुई है। हालांकि आग किन कारणों से लगी थी इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। वहीं इस अग्निकांड में पीड़ित को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जानकारी के मुताबिक, आज मंगलवार दोपहर बाद 2:00 बजे तीनों मकान में अचानक ही आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और सभी मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही आवासीय आयुक्त के निर्देशानुसार पुलिस और राजस्व विभाग समेत अन्य टीमें मौके पर रवाना कर दी गईं।

जानकारी के अनुसार, योग राज के शौर में दो मंजिला मकान के आठ कमरे थे। इसकी छत पर टीन डाली गई थी। जबकि केहर सिंह के दो मंजिला मकान के चार कमरे है। तीसरे प्रभावित लुद्र सिंह के दो मंजिला मकान के आठ कमरे थे। बताया जा रहा है कि जिस वक्त मकान में आग लगी उस दौरान तीनों परिवारों के सदस्य घर पर नहीं थे।

मकानों में लगी आग की लपटों के बीच से ग्रामीणों ने जैसे-तैसे कर मवेशियों को बाहर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। पांगी के दुर्गम क्षेत्र होने के साथ-साथ दूरसंचार सेवा की व्यवस्था न होने के चलते देर शाम पांगी प्रशासन को इसकी जानकारी मिली। प्रशासन की ओर से विभागीय टीमें मौके पर रवाना हो गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]