Loading...

हिमाचल में एचआरटीसी बस दुर्घटना : एक यात्री की मौत, 16 घायल

PARUL • 7 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/चंबा

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 16 घायल हुए हैं। पठानकोट के मामून कैंट के पास बीती रात को हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हादसा रात 3:00 बजे का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार चंबा से अमृतसर जा रही एचआरटीसी बस मामून कैंट के पास अनियंत्रित हो सड़क पर पलट गई। हादसे के वक्त बस में 41 यात्री मौजूद थे। हादसे के बाद घायलों को गाड़ियों के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे की पुष्टि करते हुए आरएम शुगल सिंह ने बताया कि यात्रियों को दूसरी बस के जरिए गंतव्य तक भेजा गया। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।