Loading...

हिमाचल में एसएमसी शिक्षकों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर क्रमिक अनशन किया शुरू

Ankita • 27 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल के एसएमसी शिक्षक शिमला डीसी कार्यालय के बाहर क्रमिक अनशन पर बैठ गए हैं। बता दें नियमितीकरण की मांग को लेकर पिछले 12 सालों से स्कूलों में शिक्षण कार्य कर रहे एसएमसी शिक्षकों ने 30 जनवरी से हड़ताल और कक्षाओं के बहिष्कार का ऐलान किया है।

एसएमसी शिक्षक संघ का कहना है कि वह लंबे समय से सरकार से नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं। लेकिन उन्हें आश्वासन के सिवा और कुछ नहीं मिला। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी है कि वे धरने से तभी उठेंगे, जब उनकी मांगें मान ली जाएंगी।

जानकारी के मुताबिक, शिमला सहित उपायुक्त कार्यालयों के बाहर शुरू किए इस अनशन में प्रदेश के अन्य जिलों से भी शिक्षक जुटे हैं। जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि सालों से उठाई जा रही करीब 2500 शिक्षकों की मांग को नजरअंदाज किया जा रहा है।