Loading...

हिमाचल में एसपीओ ने अपनी बंदूक से खुद को मारी गोली, हुई मौत

Ankita • 15 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ चंबा

जिला चंबा में पुलिस थाना खैरी के संधारा गांव में स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) द्वारा अपनी ही बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। हालाँकि ऑफिसर ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।

मृतक की पहचान ओम प्रकाश (45) पुत्र गंधर्व सिंह निवासी गांव संधारा, डाकघर सुदली के रूप में हुई है। पुलिस ने नागरिक अस्पताल डलहौजी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही मामले में आगामी जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, ओम प्रकाश रात को घर की छत पर सोए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी 12 बोर की बंदूक से खुद को गोली मार दी। कुछ ही देर में उनकी मौके पर मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही खैरी थाना से पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।