Loading...

हिमाचल में एसीसी सीमेंट और सरिया के दाम इतने रुपये घटे, ईंट हुई महंगी

WebDesk(H) • 6 Jul 2023 • 1 Min Read

HNN/ बिलासपुर

बरसात शुरू होते ही ईंटों के दाम बढ़ने से भवन निर्माण करने वाले लोगों की चिंता भी बढ़ गई है। दो हजार ईंटों पर दो हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है। जो छह हजार ईंटों का ट्रक पहले 52 हजार रुपये में मिलता था, वह अब 55 हजार रुपये में मिलने लगा है। इसका मुख्य कारण है कि बरसात के मौसम में नई ईंटें बनाने का काम ठप्प रहता है और पुरानी ईंटों का नुक्सान भी ज्यादा होता है।

वहीं दूसरी ओर एक अच्छी खबर भी है। एसीसी सीमेंट कंपनी ने हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में सीमेंट के दाम 10 से 20 रुपये प्रति बैग कम कर दिए हैं। इसके अलावा सरिया भी प्रति क्विंटल 200 रुपये सस्ता हुआ है। जहां पहले एक बैग का दाम 440 से 450 रुपये था वही अब 420 से 430 रुपये तक हो गया है। एसीसी गोल्ड का दाम एक हफ्ता पहले 490 रुपये था, वह अब घटकर 470 से 480 रुपये हो गया है। साथ ही अल्ट्राटेक सीमेंट का दाम प्रति बैग 430 रुपये है।

जहां सरिया के दाम पहले 6400 रुपये प्रति क्विंटल थे जो अब घटकर 6200 रुपये प्रति क्विंटल रह गए हैं। दामों के घटने से लोगों के लिए अपने सपनों के घर को बनाने के लिए यह उपयुक्त समय है। वही सीमेंट के कारोबारियों का कहना है कि बरसात की वजह से अभी सीमेंट की मांग कम है, लेकिन अगर दाम कम ही रहे तो मौसम खुलने के बाद सीमेंट व सरिए की मांग में तेजी आ सकती है।