Loading...

हिमाचल में कमरों की एडवांस बुकिंग रद्द करवा रहे सैलानी, यह है वजह……

Ankita • 27 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के कई पर्यटन स्थलों पर की गई कमरों की एडवांस बुकिंग सैलानी रद्द करवा रहे हैं। जिसकी खास वजह पर्यटक वाहनों पर लगाए गए दोहरे टैक्स की मार है। देशभर के पर्यटक हिमाचल की बुकिंग रद्द करवाकर कश्मीर और उत्तराखंड का रुख कर रहे हैं।

बता दें कई सैलानियों ने दिवाली की छुट्टियों से लेकर क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए शिमला, मनाली, धर्मशाला आदि पर्यटन स्थलों पर एडवांस बुकिंग की थी। परन्तु अब पर्यटक वाहनों पर लगाए गए दोहरे टैक्स की वजह से रद्द कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, हिमाचल सरकार ने बाहरी राज्यों के ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाहनों पर दोहरा टैक्स लगा दिया है। टैंपो ट्रेवलर पर एक दिन का 3 से 6 हजार तक अतिरिक्त टैक्स लग रहा है।

अब दोहरे टैक्स की मार हिमाचल में पर्यटन उद्योग पर पड़नी शुरू हो गई है। सैलानी अब हिमाचल की ओर रुख नहीं कर रहे है, जिससे की पर्यटन कारोबार ठप पड़ने लग गया है।