HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में अभी मौसम के साफ बना रहने की संभावना जताई गई है। बीते 2 दिनों की बारिश और बर्फबारी के बाद आज मौसम साफ बना रहा और अच्छी धूप भी खिली। वही कल हिमाचल प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के दिन भी मौसम के साफ बना रहने की संभावना जताई गई है।
इस दौरान प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में धूप खिली रहेगी। कल मौसम के साफ रहने से जनजातीय क्षेत्र के लोगों को भी राहत मिलेगी और वह बूथ तक पहुंच कर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उधर, मौसम विभाग ने 12 नवंबर को मौसम साफ रहने और 13-14 नवंबर को चोटियों पर हिमपात व कुछ स्थानों पर वर्षा की संभावना जताई है।

