हिमाचल में कल से करवट बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी के आसार
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में कल से एक बार फिर मौसम करवट बदलने वाला है। इस दौरान प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग केंद्र शिमला द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के तहत प्रदेश में एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।
ऐसे में 7 फरवरी को ऊंचाई व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी व बारिश की संभावना है। वहीं अगर प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होती है तो लोगों को भी शुष्क ठंड से निजात मिलेगी। हालांकि बर्फबारी होने से ऊंचाई वाले क्षेत्रों के लोगों की परेशानियां बढ़ सकती है।