हिमाचल में कल से करवट लेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी का होगा दौर शुरू

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ बना हुआ है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में दिन के समय धुप खिली हुई है। इसके साथ ही ऊपरी क्षेत्रों में लोगों को पुरे दिन और निचले क्षेत्रों में सुबह-शाम गर्म कपड़ो का सहारा लेना पड़ रहा है।

बता दें हिमाचल प्रदेश में 8 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम के बिगड़ने की संभावना है। राज्य के कई भागों में तीन दिन बारिश-बर्फबारी के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय कई कुछ भागों में 8 से 10 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 11 नवंबर से प्रदेश के सभी भागों में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है।