लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल में कांग्रेसी कर रहे ईवीएम की सुरक्षा, स्ट्रांग रूम के बाहर टेंट लगाकर डाला डेरा

SAPNA THAKUR | 22 नवंबर 2022 at 4:12 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

हिमाचल विधानसभा चुनाव मतदान के बाद ईवीएम मशीनें थ्री लेयर सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखी गई हैं। इतना ही नहीं इन स्ट्रांग रूम के बाहर जवानों का भी कड़ा पहरा है और सीसीटीवी कैमरे से भी हर गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। बावजूद इसके कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ईवीएम मशीनों से छेड़छाड़ का अंदेशा बना हुआ है। कांग्रेस ने अपने स्तर पर ईवीएम की सुरक्षा करनी शुरू कर दी है।

अधिकारियों के अलावा कोई भी बाहरी व्यक्ति स्ट्रांग रूम में न जाए, इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्ट्रांग रूम के बाहर तंबू लगाकर पहरेदारी कर रहे हैं। ऊना, हमीरपुर, कुल्लू, बिलासपुर और अन्य जिलों में कांग्रेस नेताओं ने तंबू गाड़ कर पहरेदारी शुरू की है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का कहा कि उन्हें प्रशासन द्वारा स्ट्रांग रूम के बाहर लगाई गई सुरक्षा व्यवस्था पर पूरा विश्वास है, मगर भाजपा पर नहीं है, इसलिए स्ट्रांग रूम के बाहर निर्वाचन विभाग से परमिशन लेकर कार्यकर्ता बैठाए हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

8 दिसंबर को होनी है मतगणना
प्रदेश में 8 दिसंबर को मतगणना होनी है, यानी अभी मतगणना के काफी दिन बचे है। जाहिर है कि कांग्रेस नेता स्ट्रांग रूम के बाहर से 8 दिसंबर तक डेरा डाले रखेंगे, जबकि इलेक्शन कमीशन का दावा है कि सभी ईवीएम कड़ी सुरक्षा में रखी गई है। इनसे छेड़छाड़ संभव नहीं है। थ्री लेयर सुरक्षा के साथ साथ स्ट्रांग रूम के भीतर व बाहर सीसीटीवी लगाकर निगरानी की जा रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]