हिमाचल में कार दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की हुई मौत

By Ankita Published: 12 Dec 2023, 3:15 PM | Updated: 12 Dec 2023, 3:15 PM 1 min read

HNN/ बिलासपुर

जिला बिलासपुर में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां एक कार अनियंत्रित होकर खेतों में पलट गई। हादसे में चालक की जान चली गई है। मृतक की पहचान सुभाष चंद्र (40) पुत्र प्रेमलाल निवासी गांव तयून खास के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम घुमारवीं अस्पताल में करवा कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। साथ ही मामले की आगामी जाँच भी शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, मामला पुलिस थाना घुमारवीं के तहत ग्राम पंचायत तयून खास के गुग्गा घाट कस्बे के पास का है। सुभाष हरलोग में एक ढाबा चलाता था। वह रात को ढाबे से अपने घर लौट रहा था। इस दौरान रास्ते में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हादसे में कार चालक की मौत हो गई। जब लोगों ने व्यक्ति का शव वहां पड़ा हुआ देखा तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सुचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जाँच शुरू की। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने मामले की पुष्टि की है।