हिमाचल में कोरोना ने फिर दी दस्तक, 11 माह की बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटिव
HNN/ कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश में लंबे समय बाद फिर कोरोना ने दस्तक दी है। बता दें जिला कांगड़ा के टांडा मेडिकल कॉलेज में 11 माह की बच्ची कोरोना संक्रमित पाई गई है। बच्ची कांगड़ा के वार्ड नंबर दो की निवासी है।
बच्ची को निमोनिया के चलते टांडा में भर्ती करवाया गया है, फिलहाल उसका वहां उपचार चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, सैंपल की रिपोर्ट जांच के लिए भी भेजी गई है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि बच्ची में कोरोना का कौन सा वेरियंट पाया गया है।
बच्ची के परिजनों के भी सैंपल लिए गए पर उनकी कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बच्ची में कोरोना वायरस कहां से आया है स्वास्थ्य विभाग इसकी जांच कर रहा है।