Loading...

हिमाचल में घना कोहरा छाने और शीतलहर चलने का अलर्ट…

SAPNA THAKUR • 2 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में आगामी दिनों के दौरान मौसम के साफ बना रहने की संभावना जताई गई है। हालांकि इस दौरान प्रदेश के कई क्षेत्रों में घना कोहरा छाए रहने और शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग केंद्र द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के तहत अगले 4-5 दिन प्रदेश के कम ऊंचे इलाकों में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा प्रदेश में शीतलहर चलने का भी अलर्ट जारी हुआ है। कोहरा छाने से मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और ऊना के कुछ क्षेत्रों में दोपहर तक डेन्सिटी 50 मीटर तक कम होगी। मौसम विभाग ने 3 जिलों हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर के कुछ इलाकों में सुबह के समय शीत लहर का अलर्ट जारी किया गया है।