Loading...

हिमाचल में चलते ट्रक में अचानक भड़की आग, चालक….

Ankita • 7 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

जिला सोलन के शामती बाईपास में एक चलते ट्रक में अचानक ही आग भड़क उठी। हालाँकि गनीमत यह रही कि चालक बिलकुल सुरक्षित है। इस घटना में ट्रक को काफी नुक्सान हुआ है। आग किन कारणों से लगी थी इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।

जानकारी के मुताबिक, एक खाली ट्रक चंडीगढ़ से राजगढ़ की ओर जा रहा था। इस दौरान शामती बाईपास के पास चालक को कैबिन के अंदर से कुछ आवाज सुनाई देनी लगी। जिसके बाद चालक ने ट्रक को सड़क किनारे खड़ा किया।

इसके बाद उसने देखा कि कंडक्टर सीट के पास आग लगी हुई है। देखते ही देखते आग तेजी से भड़क गई। इस दौरान चालक की उंगलियां भी झुलस गईं है। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।