Loading...

हिमाचल में चिट्टा सप्लाई करने वाला पंजाब का मुख्य सरगना गिरफ्तार

PARUL • 4 May 2024 • 1 Min Read

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर की पुलिस टीम ने हिमाचल में चिट्टा सप्लाई करने वाले मुख्य सरगना को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान साजन प्रीत उर्फ आकाश (20) निवासी सिटी खन्न तहसील व जिला लुधियाना पंजाब के रूप में हुई है।

आरोपी की गिरफ्तारी 22.76 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़े गए 2 युवकों अर्शदीप (19) निवासी हिम्मत गढसना जिला फतेहगढ़ पंजाब व हरनाम (20) निवासी अनूलपाना जिला लुधियाना पंजाब से पूछताछ के आधार पर हुई है। बता दें उक्त आरोपी ने चंडीगढ़ के नजदीक बलोंगी में अपना अड्डा बना रखा था, जिससे ये दोनों युवक इस खेप को लेकर आए थे और यहां किसी व्यक्ति को दिया जाना था।

पुलिस ने उक्त दोनों युवकों को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ की तो उन्होंने मुख्य सरगना के बार में जानकारी दी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी ने मामले की पुष्टि की है।