Loading...

हिमाचल में छह दिनों तक मौसम खराब बना रहने के आसार

Ankita • 27 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में छह दिनों तक मौसम खराब बना रहने के आसार है। आज भी प्रदेश के सभी हिस्सों में बादल छाए हुए है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज राज्य के कई भागों में बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

28 फरवरी को भी उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर मौसम खराब रहने के आसार हैं। 29 फरवरी से राज्य में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के आसार हैं।

इसके प्रभाव से 1 से 3 मार्च तक राज्य के कई क्षेत्रों में भारी बारिश व अंधड़ चलने व बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान उच्च पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। 4 मार्च को उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर मौसम खराब बना रह सकता है।