हिमाचल में ट्यूशन पढ़ाने वाले प्रशिक्षक ने 2 छात्राओं के साथ की अश्लील हरकतें, मामला दर्ज
HNN/ मंडी
हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में एक ट्यूशन पढ़ाने वाले प्रशिक्षक द्वारा दो छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ करने का मामला संज्ञान में आया है। छात्राओं के परिजनों ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।
वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, छात्राओं ने बताया कि ट्यूशन सेंटर में प्रशिक्षक ने उनके साथ अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ की।
इसके बाद छात्राओं ने यह बात अपनी सहेलियों और अभिभावकों को बताई तो शिकायत पुलिस तक पहुंची। शिकायत मिलने के बाद महिला पुलिस थाना ने छात्राओं की बाल कल्याण समिति के पास काउंसलिंग करवाई। इसके बाद छात्राओं को अभिभावकों के सुपुर्द कर दिया गया है। एसपी सागर चंद्र ने मामले की पुष्टि की है।