Loading...

हिमाचल में तीन दिन तक बारिश-बर्फबारी की संभावना, येलो अलर्ट जारी

SAPNA THAKUR • 11 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में आज सुबह से ही मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर शुरू हो चुका है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश में 3 दिनों तक मौसम के खराब बना रहने की संभावना भी जताई है। विभाग ने प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी तो निचले क्षेत्र में बारिश की संभावना जताई है।

बता दें कि आज सुबह से ही मौसम खराब बना हुआ है और आसमान पर काले बादल छाए हुए हैं। ऐसे में बारिश की पूरी-पूरी संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग केंद्र शिमला ने 11 से 13 जनवरी तक राज्य में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है, जबकि मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं।

12 जनवरी को चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, शिमला, लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिले के कुछ भागों के लिए भारी बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 14 जनवरी को भी मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ भागों में मौसम खराब रह सकता है। 15 जनवरी से मौसम साफ रहने के आसार हैं।