Loading...

हिमाचल में तीन दिन मौसम साफ रहने के आसार, तापमान में होगी वृद्धि

Ankita • 7 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में फिर धूप खिलने से तापमान और चढ़ने के आसार हैं। इस दौरान फिरसे प्रदेश के लोगों का हाल गर्मी से बेहाल हो सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 10 जून से 13 जून तक राज्य के सभी भागों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।

हालाँकि प्रदेश में पिछले 2-3 दिनों से मौसम कुछ खराब बना हुआ है। प्रदेश के कई भागों में शाम के समय आंधी-तूफान चल रहा है। इस दौरान लोगों को गर्मी से भी राहत मिल रही है।

अब 10 जून से मौसम फिर बदलेगा और गर्मी में बढ़ोतरी होगी। मैदानी भागों में दिनभर तेज धूप निकलने से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। भीषण गर्मी से न केवल लोगों, बल्कि पशु-पक्षियों का भी बुरा हाल है।