Loading...

हिमाचल में तृतीय श्रेणी और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के तबादलों से सरकार ने हटाई रोक

By Ankita Published: 2 Mar 2024, 11:50 AM | Updated: 2 Mar 2024, 11:50 AM 1 min read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने प्रदेश के तृतीय श्रेणी और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के तबादले पर लगी पाबंदी हटा दी है। ऐसे में अब इन कर्मचारियों के तबादले हो सकेंगे। कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

अगर इस बीच लोकसभा चुनाव की घोषणा हुई तो तबादलों पर तुरंत प्रभाव से प्रतिबंध लागू हो जाएगा। अगर किसी कर्मचारी का एक स्थान पर दो साल का कार्यकाल पूर्ण हुआ है तो ऐसी स्थिति में मंत्री को प्रशासनिक कारणों को देखते हुए तबादले पर अनिवार्य फैसला लेना होगा।

बता दें सरकार ने 31 मार्च तक तबादलों से प्रतिबंध हटा दिया है। कर्मचारी सीधे विभाग में तबादले के लिए आवेदन कर सकेंगे। तबादलों के लिए संबंधित विभाग के मंत्री को अधिकृत किया गया है। जबकि शॉर्ट स्टे तबादलों की मंजूरी मुख्यमंत्री देंगे।