Loading...

हिमाचल में नए शैक्षणिक सत्र के पहले दिन ही स्कूलों में बंटेगी निशुल्क किताबें

Ankita • 6 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में 12 फरवरी से शीतकालीन स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू होना है। पहली से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को सरकार हर वर्ष निशुल्क किताबें मुहैया करवाती है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने सभी जिलों के शिक्षा खंडों में किताबें एकत्र करने का शेड्यूल जारी कर दिया है।

प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने सभी शिक्षा खंडों तक निशुल्क किताबों की सप्लाई पहुंचा दी है। शीतकालीन स्कूलों में किताबों की सप्लाई पहुंचाने के बाद ग्रीष्मकालीन स्कूलों में भी किताबों की सप्लाई पहुंचाने का काम शुरू होगा। ग्रीष्मकालीन स्कूलों में एक अप्रैल 2024 से नया शैक्षणिक सत्र शुरू होगा।

अतिरिक्त प्रारंभिक शिक्षा निदेशक बीआर शर्मा ने बताया कि नए शैक्षणिक सत्र के पहले दिन ही सभी स्कूलों में विद्यार्थियों को किताबें आवंटित कर दी जाएंगी। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक ने सभी जिला उपनिदेशकों और खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्धारित समय के भीतर किताबों को स्कूलों तक पहुंचाने के निर्देश जारी किए हैं।

ये रहेगा शेडयूल….

शिमला जिला में 6 से 14 फरवरी तक किताबें स्कूलों तक पहुंचाने की व्यवस्था की है। इसी तरह बिलासपुर में 20 से 22 फरवरी, चंबा में 6 से 22, हमीरपुर में 20 से 26, कांगड़ा 6 से 22, किन्नौर 6 से 8, कुल्लू 7 से 13, मंडी 6 से 14, सिरमौर 6 से 29, सोलन 6 से 13 और ऊना में 20 से 28 फरवरी तक किताबों को स्कूलों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।