Loading...

हिमाचल में पड़ रही झुलसाती गर्मी, चार दिन हीटवेव का अलर्ट जारी

Ankita • 27 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य भी इन दिनों प्रचंड गर्मी से परेशान हैं। प्रदेश के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ चुका है। प्रदेश के अधिकतम तापमान में रोजाना बढ़ोतरी हो रही है।

दिनभर तेज धूप निकलने से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। भीषण गर्मी से न केवल लोगों, बल्कि पशु-पक्षियों का भी बुरा हाल है। शिमला समेत दूसरे पहाड़ी इलाकों में भी दिन को गर्मी ने बेहाल कर दिया है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 27 से 30 मई तक शिमला, चंबा, कुल्लू, मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर, सोलन और सिरमौर सहित 10 जिलों में हीटवेव चलने का अलर्ट जारी किया है।