हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी
Himachal Weather
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में आज पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आएगा। आज और कल कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है। 28 फरवरी को मौसम साफ रहने की संभावना है।
29 फरवरी से दोबारा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार हैं। ऐसे में 29 फरवरी से दो मार्च तक दोबारा बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी हुआ है।
यदि मौसम बिगड़ता है तो तापमान में काफी गिरावट आएगी। इससे ठंड में और अधिक बढ़ोतरी हो सकती है। आज भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में धुप खिली हुई है जिससे लोगों को ठंड से राहत मिल रही है।