Loading...

हिमाचल में पिस्तौल की नोक पर लूटे महिलाओं से गहने, मामला दर्ज

Ankita • 25 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ बिलासपुर

जिला बिलासपुर के उपमंडल श्रीनयनादेवी जी के दबट गांव में बदमाशों द्वारा पिस्तौल की नोक पर दो महिलाओं से गहने लूटने का मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देने के बाद वह सभी गुरु का लाहौर की तरफ भाग गए। वहीं आरोपियों के खिलाफ इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में गांव दबट की एक महिला ने बताया कि वह गांव की एक अन्य महिला के साथ सड़क किनारे बैठी थी। इसी दौरान एक कार उनके पास आकर रुकी। जिसके बाद कार से तीन युवक उतरे। इसी बीच एक लड़के ने गुरु का लाहौर को जाने का रास्ता पूछा। जैसे ही महिला रास्ता बताने लगी तो आरोपी युवक ने पिस्तौल निकालकर उसके गले पर रख दी।

जिसके बाद आरोपी ने महिला के कानों से सोने की बालियां और दूसरे आरोपी ने दूसरी महिला के कानों से दो सोने के टॉप्स जबरदस्ती निकाल लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। डीएसपी श्री नयनादेवी जी विक्रांत बोंसरा ने मामले की पुष्टि की है।